
उरई । 20 मई 2018 को लखनऊ में होने वाला चौरसिया समाज का महाकुम्भ व पिछडा वर्ग सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर आज जालौन जनपद के उरई मुख्यालय में मुहल्ला पाठकपुरा स्थित देवेश कुमार चौरसिया के आबास पर जिले के समस्त चौरासिया समाज के लोगो की एक आवश्यक बैठक बयोबृध्द श्री छोटे लाल जी चौरसिया व चौरसिया समाज के संरक्षक श्री राम प्रकाश जी चौरसिया जी उपस्थिति मे आयोजित की गई । जिसमे बिभिन्न महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर बिचार बिमर्श के साथ चौरसिया समाज के महाकुंभ को सफल बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी स्बाजातीय बन्धुओ को सौपी गई | कार्यक्रम का संचालन चौरसिया समाज के जिला अध्यक्ष श्री एम एल चॉौरसिया व जिला महामंत्री श्री कमलेश चौरसिया ने संयुक्त रूप से किया | इस मौके पर जनपद के समस्त चौरासिया समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे |






Leave a comment