कोंच-उरई । नदीगांव पुलिस ने मंगलवार को दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से दो सौ क्वार्टर एमपी निर्मित शराब पकड़ी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक एसआई घनश्याम सिंह और सिपाही विपिन पाल ग्राम भखरौल की तरफ गश्त पर निकले थे तभी मोड़ के पास दो व्यक्ति बड़ी बड़ी बारियां लिये संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिये। पुलिस ने उन्हें रोक कर जब बारियां खुलवाईं तो उनमें एमपी निकर्मत शराब के दो सौ क्वार्टर बरामद हुये। बताया गया है कि दोनों व्यक्ति रामसनेही धींवर पुत्र अच्छेलाल निवासी हीरापुरा तथा छोटेलाल पुत्र किसुन निवासी भखरौल थाना नदीगांव अबैध रूप से शराब बेचने का धंधा करते हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में दोनों का चालान कर दिया है।

 

Leave a comment