
उरई। प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में शुरू की गई योजनाओं की जानकारी आम किसानों को उपलब्ध कराने के लिए किसान सेवा रथ को आज जिलाधिकारी डॉक्टर मन्नान अख्तर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो जिलेभर में जाकर किसानों को प्रदेश सरकार की योजनाओं से अवगत कराएगा।
आज यहां कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी डॉक्टर मन्नान अख्तर, सांसद भानु प्रताप वर्मा एवं उप निदेशक कृषि प्रसार की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर किसान सेवा रथ को रवाना किया गया। 16 मई से 18 मई तक जनपद के भ्रमण पर निकले किसान सेवा रथ के बारे में जानकारी देते हुए उप निदेशक कृषि प्रसार डॉक्टर अनिल पाठक ने बताया कि किसान सेवारथ बुंदेलखंड के किसानों के लिए खुश खबरी पंपलेट का वितरण बाजारों में किसानों को किया जाएगा। प्रचार प्रसार वाहन में लाउडस्पीकर से किसानों को अनुदान की जानकारी दी जाएगी उन्होंने बतायाकि किसान सेवा रथ उरई बाजार एवं कृषि मंडी उरई, कोंच, नदीगांव तीतरा खलीलपुर, भेड़, कुठौंद, गोहन, उमरी, माधौगढ़, रामपुरा, जगम्मनपुर, आटा, कदौरा, कालपी, न्यामतपुर, बाबई, जालौन में जाकर किसानों को बुंदेलखंड के लिए दी जाने वाली विशेष पैकेज एवं अन्य योजनाओं की जानकारी देगा जिससे किसान खरीफ मौसम में बीजों पर मिलने वाली छूट का लाभ उठा सकें।






Leave a comment