आक्रोशित ग्रामीणों ने किया रोड जाम पुलिस के पहुंचते ही हुई भीड़ नियंत्रित’
कदौरा-उरई । कदौरा क्षेत्र जोल्हुपुर हाइवे में शाम एक अज्ञात ट्रक सवार ने बाइक सवार को रौन्ध दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी वही घटना की जानकारी होते ही पहुंचे ताहरपुर प्रधान ने द्वारा मृतक की शिनाख्त कर परिजनों सहित पुलिस को सूचना दी गयी ।
ज्ञातव्य हो कि थाना कदौरा क्षेत्र जोल्हुपुर हाइवे में ग्राम सूजान पुर के पास कदौरा क्षेत्र से मोड़ की तरफ जा रहे बालू ट्रक नंबर यूपी 34 टी 8285 से सामने आयी नई बिना नम्बर मोटर बाइक सवार को अगले पहिये से बाइक समेत कुचल दिया। घटना होते ही मौके पर पहुंचे ताहरपुर प्रधान नफीश वेग द्वारा बचाव कार्य के लिए लोगो से मदद करवाई गयी वही बाइक में सवार मृतक युवक के शिनाख्त सुरेश पुत्र सालिगराम 32 वर्ष निवासी मबई अहीर के रूप में हुई । बताया गया कि उक्त मोटर बाइक में दोनों भाई मृतक व् रामू विश्वकर्मा भी शामिल था जो कि बाल बाल बच गया वही मृतक के गांव में सूचना मिलते ही पहुंचे ग्रामीणों द्वारा हाइवे जाम कर दिया जिससे पहुंची कदौरा पुलिस द्वारा लोगो को समझकर जाम खुलवाने का प्रयास जारी रहा समाचार लिखे जाने तक शव का पंचनामा भरने के लिए पुलिस का प्रयास जारी रहा।






Leave a comment