जगम्मनपुर-उरई। खेतों में कटाई के बाद आग न लगाने के सरकारी फरमान की ग्रामीणों ने मंगलवार की रात खुलेआम धज्जियां उड़ाईं।
पर्यावरण को सुरक्षित रखने और खेतों में उपजाऊ तत्वों को नष्ट होने से बचाने के लिए माधौगढ़ के पुलिस क्षेत्राधिकारी गिरीश कुमार सिंह ने लोगों को आगाह किया था कि जो भी किसान अपने खेत में डंठल जलायेगा उसके विरुद्ध पुलिस खुद संज्ञान में लेकर मुकदमा दर्ज करायेगी। लेकिन किसानों पर उनकी घुड़की का कोई असर नही पड़ा।
रामपुरा थाना अंतर्गत ग्राम बैनीपुर में किसानों ने बीती शाम अपने खेतों की सफाई की गलतफहमी में अवशिष्टों में आग लगा दी। जिससे लगभग चार-पंाच घंटे तक भयंकर लपटे उठती रहीं। यह आग रामपुरा-जगम्मनपुर रोड पर शुल्का के बाग से मई मोड़ तक स्पष्ट दिखाई दे रही थी। लेकिन पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नही कर पाई।






Leave a comment