उरई। बुधवार को बहुजन समाज पार्टी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें सभी पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा हुई। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य जोन इंचार्ज लालाराम अहिरवार ने बैठक में पदाधिकारियों से हिसाब-किताब लिया। उन्होंने बैठक में एक बार फिर बहन जी के आदेश पर पूर्व सांसद डा. घनश्याम अनुरागी को जालौन-गरौठा-भोगिनीपुर क्षेत्र से बसपा का प्रत्याशी घोषित किया।
समीक्षा बैठक में उपस्थित रहे दूसरे मुख्य जोन इंचार्ज भूपेंद्र आर्या, मंडल जोन इंचार्ज बृजेश जाटव, जिलाध्यक्ष हीरा लाल चौधरी, कानपुर-चित्रकूट मंडल भाईचारा समिति के संयोजक इं. शैलेंद्र शिरोमणि, जिला महासचिव उदयवीर दोहरे, जोन इंचार्ज रामदुलारे कुशवाहा, बृजेश बाल्मीकि, जितेंद्र दयालु, अलताफ हुसैन, रफीउददीन पन्नू, कीरत दोहरे, विधान सभा अध्यक्ष बृजमोहन कुशवाहा, जिला कोषाध्यक्ष रामदास कुशवाहा, राकेश पाली, राहुल प्रकाश, शेरसिंह बड़ागांव, बलवान रजक, अनिल चौधरी, नगर अध्यक्ष जावेद अख्तर और राहिल शेख आदि भी बैठक में उपस्थित रहे।






Leave a comment