जालौन-उरई। गल्ला मंडी और थोक सब्जी मंडी में फैली गंदगी के कारण परेशान व्यापारियों ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।
नवीन गल्ला मंडी व सब्जी मंडी में चारों तरफ गंदगी ही गंदगी पसरी है। नालियां भी गंदगी से अटी पड़ी हैं। गल्ला मंडी व सब्जी मंडी की सफाई पर लाखों रुपये खर्च होते हैं इसके बाद भी सफाई व्यवस्था ध्वस्त है। जिसके कारण व्यापारी व किसान सभी परेशान हैं।
गंदगी के कारण मंडी परिसर में सुअर, गाय आदि आवार जानवर काफी संख्या में विचरण करते रहते हैं। जिससे आगंतुकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बागवान समाजसेवी संस्थान के अध्यक्ष मो. असफाक राईन, महामंत्री सुलेमान, उपाध्यक्ष मो. अनवार, मो. शाहरुख, सईद, अब्दुल हकीम आदि ने उप जिलाधिकारी भैरपाल सिंह को ज्ञापन देकर मंडी की सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।

Leave a comment