कोंच-उरई । कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम भड़ारी में एक ताजा मामला संज्ञान में आया है जिसमें एक व्यक्ति ने मददगार बन कर वृद्घ की जमीन और पैसा हड़प लिया है।

कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम भड़ारी निवासी प्रकाश वर्मा पुत्र बसंते ने कैलिया थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि बीमारी की बजह से वह अशक्त सा हो गया है और उसे कहीं आने जाने में दिक्कत होती है। इसका फायदा उठा कर गांव का ही अरविंदकुमार पुत्र कढोरे जाटव अक्सर उसकी मदद कर दिया करता था। जब वह विश्वास पात्र बन गया तो उसने प्रकाश की जमीन का बैनामा षड्यंत्र करके बिना पैसा दिये करा लिया। इसके अलावा उसके बैंक खाते में जमा 4 लाख 54 हजार रुपया भी अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया है। उसने गुहार लगाई है कि उसे न्याय दिलाया जाये।

 

Leave a comment