कोंच-उरई । बसोव गांव में घर के दरबाजे पर खड़े ट्रैक्टर में अचानक ही संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग जाने के कारण उसके टायर जल गये हैं। ट्रैक्टर स्वामी ने कोतवाली में तहरीर देकर रंजिशन आग लगाने का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बसोव निवासी लाखनसिंह पुत्र धनसिंह का एस्कॉर्ट ट्रैक्टर मय ट्रॉली के घर के बाड़े में खड़ा था, इसी बीच संदिग्ध स्थितियों में उसमें अचानक ही आग लग गई। धुवां उठता देख घर के लोगों ने जैसे तैसे आग बुझाई लेकिन तब तक उसके टायर जल चुके थे। लाखन ने कोतवाली में तहरीर देकर गांव के ही एक महिला सहित तीन लोगों पर रंजिशन आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।






Leave a comment