कोंच-उरई । पांच दिन पूर्व ग्राम पडऱी के पास सुअर से टकरा जाने के कारण घायल हो गये व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है। गौरतलब है कि जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रनवां निवासी चंद्रशेखर पटेल पुत्र रामेश्वरदयाल जो नदीगांव ब्लॉक के ग्राम मिौरा में अध्यापक थे, गुजरी 11 मई को कोंच से उरई अपनी बाईक से जा रहे थे। अभी वह ग्राम पडऱी के समीप ही पहुंचे थे कि रोड पर अचानक ही एक सुअर आ गया जिससे बाईक टकरा गई और चंद्रशेखर बुरी तरह घायल हो गया। इलाज के लिये उसे ग्वालियर ले जाया गया था जहां इलाज के दौरान कल शाम उसकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने पंचायतनामा भर कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा है।






Leave a comment