कोंच-उरई । नदीगांव पुलिस ने बुधवार को अस्सी क्वार्टर एमपी निर्मित शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसआई घनश्याम सिंह ने मध्यप्रदेश सीमा पर एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में धर दबोचा। पुलिस ने उसके पास से एमपी निर्मित शराब के अस्सी क्वार्टर बरामद किये हैं। पकड़े गये व्यक्ति भगवानदास पुत्र छोटेलाल निवासी हीरापुरा को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया है।

Leave a comment