उरई। डयूटी पर जाते समय सामने आ रही मोटर साइकिल टकरा जाने से दो होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है।
थाना रेढ़र से होमगार्ड खुमान सिंह और होमगार्ड रामकरन डयूटी करने कमसेरा चौराहा जा रहे थे। रास्ते में सामने से आ रही मोटर साइकिल यूपी 92 टी 8246 डिस्कवर उनकी गाड़ी में टकरा गई जिससे दोनों घायल हो गये। बाद में उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन पहुंचाया गया जहां दोनों होमगार्ड भर्ती कर लिए गये हैं।







Leave a comment