* शौचालय बनवाने के लिये बैंक से निकाल कर लाया था पैसा

कोंच-उरई । बीती रात ब्लॉक इलाके में एक व्यक्ति के घर में चोरों ने धावा बोल कर जेबर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। ताज्जुब की बात यह है कि गृहस्वामी चारपाई पर सो रहा था और चोर उसकी चारपाई के ठीक बगल में रखा बक्सा ही उठा ले गया और उसका माल असबाब निकाल कर खाली बक्सा पीछे खेतों में फेंक गये। बताया गया है कि गृह स्वामी घर के बाहर शौचालय बनवाने के लिये बैंक से पैसा निकाल कर लाया था, चोरी के बाद शौचालय निर्माण का काम भी बंद हो गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक कस्बे से सटे नया पटेल नगर के ब्लॉक इलाके में महबूब पुत्र रसूल का अपना घर है और मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता है। उसके घर में शौचालय नहीं था और सरकार के खुले में शौच नहीं जाने के आह्वïान से प्रेरित हाकर शौचालय निर्माण के बैंक से पंद्रह हजार रुपये निकाल कर लाया था जो उसने अपने शयन कक्ष में उस बक्से में रख दिये जिसमें घर की महिलाओं के जेबर भी रखे थे। बीती रात अज्ञात चोर शौचालय के गड्ढे की पड़ी मिट्टी के सहारे घर की दीवार फांद कर अंदर दाखिल हो गये। गर्मी के कारण महबूब कमरे का दरबाजा खोल कर सो रहा था। चोर उस कमरे में घुसे और चारपाई के बगल में रखा बक्सा उठा ले गये जिसे उन्होंने पीछे खेतों में खाली किया और खाली बक्सा वहीं छोड़ कर नौ दो ग्यारह हो गये। महबूब ने पुलिस में चोरी की तहरीर दे दी है।

 

Leave a comment