कोंच-उरई । अखिल भारतीय युवा वैश्य महासभा जालौन के जिलाध्यक्ष राहुलबाबू अग्रवाल ने संगठन की नगर इकाई का गठन कर दिया है। संगठन की बैठक जिलाध्यक्ष राहुल बाबू अग्रवाल, जिला महामंत्री ऋषि अग्रवाल एवं जिला कोषाध्यक्ष अमित राठौर मोदी की उपस्थिति में संपन्न हुई जिसमें नगर की कार्यकारिणी की घोषणा की गयी जिसमें नगर अध्यक्ष मधुर गर्ग, संगठन मंत्री राहुल अग्रवाल, उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल व सौरभ पुरवार, महामंत्री अंचल गुप्ता, कोषाध्यक्ष हिमांशु राठौर, मंत्री अनुराग अग्रवाल, प्रचार मंत्री प्रांशु अग्रवाल को नगर का कार्य भार सौंपा गया है।

Leave a comment