कुठौंद-उरई । कुठौंद थाना पुलिस ने  मारपीट के तीन मामले दर्ज किए हैं  घायलों का परीक्षण कराकर  मुकदमा दर्ज कर लिया है ।

पहली घटना  ग्राम पारेन  निवासी महेश पाल ने  दर्ज कराते हुए बताया  कि गांव के ही गौरव पुत्र रघुराज  शिवम पुत्र सुरेश ने मेरे पुत्र नीरज  को गाली गलौज कर लाठी-डंडों से मारपीट कर दी  जिसके दोनों हाथों में चोट आई है  पुलिस ने धारा 323, 504, 506, आईपीसी के तहत मामला पंजीकृत कर लिया है । इसी तरह ग्रामशेखपुर अहीर निवासी  अनिल कुमार पुत्र मिश्रीलाल के साथ गांव के गणेश लाल चिरौंजी लाल व शैलेंद्र पुत्र गणेश लाल उनकी दोनों पत्नियों में कहासुनी होने पर गाली गलौज कर मारपीट कर दी । पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है  तीसरी घटना की है कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम बघावली मेंएक राय होकर 4 लोगों ने युवक को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। कुठौंद थाने में दिए गए प्रार्थना पत्र में मंगल सिंह पुत्र लाल सिंह राजपूत ने बताया की मामूली कहासुनी पर गांव के ही सुभाष चंद्र पुत्र उदय सिंह अशोक कुमार पुत्र उदय सिंह इनके भाई कमल सिंह पुत्र उदय सिंह व साथी विश्राम सिंह ने उनके पुत्र को घेरकर लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची हंड्रेड डायल ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

 

 

Leave a comment