रामपुरा-उरई । खेत पर जा रहे किसान की हाईटेंशन लाइन में गर्दन उलझने के कारण करेंट से पूरी तरह जलकर उसकी ठौर मौत हो गई है।
रामपुरा थाना अंतर्गत ग्राम शिवगंज निवासी रामगोपाल पुत्र सोनेलाल निषाद उम्र 78 वर्ष आज शनिवार की सुबह छह बजे करण देवी मंदिर के समीप जगम्मनपुर जूहीखा रोड के किनारे अपने खेत में रखी डाव एवं पेड़ों को देखने के लिए गया था। खेतों में हाईटेंशन 11000 वोल्टेज लाइन के तार बहुत नीचे झूल रहे थे। वृद्ध होने के कारण रामगोपाल को खेत में झूलता हुआ तार नहीं दिखाई दिया और उनकी गर्दन तार में उलझ गई। तार में गर्दन उलझते ही वह धूं-धूं करके जलने लगे तथा बिजली का तार उनकी गर्दन काटकर अंदर घुस गया। कुछ ही पलों में उनकी मृत्यु हो गई। मृत्यु होने के बाद भी उनका शरीर सूखी लकड़ी की तरह जलता रहा।घटना की सूचना परिजनों को मिलते ही वह दौड़ कर अपने खेत पर पहुंचे। वहां राम गोपाल का राख हुआ शरीर मिला। सूचना पाकर चैकी प्रभारी जगम्मनपुर यशो बर्मा कांस्टेबल राजीव कांस्टेबल साविर खान तथा डायल हंड्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।







Leave a comment