उरई । कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दौलतपुरा निवासी 38 वर्षीया महिला को घर में काम करते समय बिजली करेंट लग जाने से अचेत हो गयी। जिसे परिजनों ने अचेत अवस्था में लाकर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। मिली जानकारी के अनुसार कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दौलतपुरा निवासी रामप्रकाश की 38 वर्षीया पत्नी सुनीता घर में साफ-सफाई का काम कर रही थी इसी दौरान घरेलू बिजली लाइन की चपेट में आने से करेंट लग गया जिससे वह अचेत हो गयी। यह देख तत्काल परिजनों ने अचेत महिला को लाकर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है।







Leave a comment