उरई । उधार गुटखा न देने पर पड़ोसी दुकानदार ने पान का ढाला रखे गरीब दुकानदार के सिर में ताला मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
रामपुरा थाना अंतर्गत ऊमरी नगर के मोहल्ला मजमा खरिया निवासी सुरेश सोनी पुत्र रामप्रकाश सोनी उम्र 37 वर्ष ऊमरी बाजार बाजार में पान का ढाला रख दुकानदारी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है वही पड़ोस में अरुण कुमार पुत्र सत्यनारायण सोनी ज्वेलरी की दुकान किए हैं। आज दोपहर लगभग 12 बजे अरुण कुमार ने सुरेश सोनी से उधार गुटका मांगा सुरेश सोनी ने उधार गुटखा देने से इनकार कर दिया इस पर नाराज होकर अरुण कुमार गालियां देने लगा। गालियां देने से मना करने पर अरुण कुमार ने सुरेश सोनी की सिर में दुकान का ताला फेंककर मारा जिससे उसका सिर फट गया। प्राथमिक चिकित्सा के बाद रामपुरा अस्पताल से घायल सुरेश को उरई के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना के संबंध में प्रार्थना पत्र रामपुरा थाने में दिया गया है।







Leave a comment