उरई । पति के साथ अपने मायके आरही महिला के साथ अज्ञात चोरों ने बस में रखा बैग काटकर 17 हजार नगद रुपए और जेवरात चोरी कर लिया।
कुठौंद थाना अंतर्गत ग्राम नवासी निवासी रेखा देवी पत्नी सत्येंद्र सिंह चैहान अपने पति तथा बच्चों के साथ अपने मायके ग्राम जगम्मनपुर आ रही थी। रामपुरा में ऊमरी बस स्टैंड पर रेखा देवी ने बैग से कुछ रुपए निकाल कर बच्चों को खाने पीने का सामान दिलवाया इसी दौरान जगम्मनपुर के लिए बस आ गई। महिला अपना बैग लेकर जब बस में चढ़ने लगी तो बस के खलासी ने हाथ से बैग लेकर डिग्गी में रख दिया। महिला के बार-बार मना करने के बाद भी खलासी ने अपनी जिम्मेदारी होने का आश्वासन देकर बैग वापस नहीं किया। जगम्मनपुर पहुंचने पर महिला अपना बैग लेकर बस स्टैंड के पास अपने घर चली गई वहां अपने बैग को कटा हुआ देखकर आशंका हुई और तत्काल अपना बैग खोलकर देखा तो उसमें रखते हुए 17 हजार रुपए नगद एवं एक जोड़ी सोने के बाला वजन लगभग 8 ग्राम लापता थे। महिला इस घटना को देखकर हडबड़ा गई और अपने साथ हुई टप्पेबाजी की जानकारी रामपुरा पुलिस को देकर आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की।







Leave a comment