कदौरा-उरई  । कदौरा क्षेत्र ग्रामीणांचल में आज किसान की कीमती भैंस की करन्ट से मौत हो गयी जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने विधुत विभाग की लापरवाही के खिलाप आक्रोस व्यक्त किया गया ।

ज्ञातव्य हो कि थाना कदौरा क्षेत्र ग्राम गौहना निवासी रामबाबू की भैंस सुबह खेत में थी तभी लटक रहे विधुत तार में आ रहे करन्ट से से तड़फकर उसकी मौत हो गयी भैंस को तडफता देख दौड़े ग्रामीण भी करन्ट के कारण उसे नही बचा सके । देर से कटी आपूर्ति के बाद आक्रोशित ग्रामीण द्वारा विभाग की लापरवाही का आरोप लगाकर शिकायत करने की बात कही गयी।

Leave a comment