जालौन-उरई । प्रदेश में कानून व्यवस्था बिल्कूल चैपट है। सरकारी गेंहू क्रय केंद्रों पर अव्यवस्थाओं का अंबार है। किसानों से गेंहू क्रय केंद्रों पर बिना अवैध वसूली उनका गेंहू नहीं खरीदा जा रहा है। इतना ही नहीं भाजपा की सरकार से प्रदेश की जनता त्रस्त हो चुकी है। जनता आगामी चुनाव में इन्हें सबक सिखाऐगी। यह बात सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव ने स्थानीय सिटी कॉम्प्लेक्स में बूथ कमेटी के गठन को लेकर आयोजित बैठक के दौरान पार्टी कार्यकताओं के समक्ष कही। इस दौरान उन्होंने 15 दिनों के अंदर ब्लॉक क्षेत्र व नगर क्षेत्र में प्रत्येक बूथ पर कमेटी की गठन की जिम्मेदारी पार्टी कार्यकर्ताओं को सौंपी।

समाजवादी पार्टी द्वारा प्रदेश में व्याप्त गुंडई व आम जनमानस को हो रही परेशानियों के साथ ही तहसील व ब्लॉक स्तर पर बूथ कमेटी बनाए जाने को लेकर एक बैठक का आयोजन पार्टी जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव दादी की अध्यक्षता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीराम पाल के मुख्य आतिथ्य में स्थानीय सिटी कॉम्पलेक्स में किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव दादी ने कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ब्लॉक क्षेत्र में 56 बूथ व नगर क्षेत्र में 43 बूथों पर कमेटियां बनाई जानी है। 15 दिनों के अंदर सभी बूथों पर कमेटियों का गठन कर उन्हें आख्या उपलब्ध कराऐं। ताकि आगे की तैयारियों पर विचार विमर्श किया जा सके। इस दौरान उन्होंने जिम्मेदार पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ कमेटियां की जिम्मेदारियां सौंपी। वहीं, बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व राजयसभा सांसद श्रीराम पाल ने कहा कि बूथ कमेटियों के गठन में पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को तरजीह दी जाए। जो 2019 के चुनाव में पार्टी को जीत दिला सकें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सरकारी गेंहू क्रय केंद्रों पर बिना अवैध वसूली किए किसानों का गेंहू नहीं खरीदा जा रहा है। किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बेलगाम है।  इस मौके पर पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा, महेंद्र कठेरिया, ब्लॉक प्रमुख तिलक सिंह जाटव, पूर्व नगर अध्यक्ष चंद्रप्रकाश यादव उर्फ थोपन, ज्ञानेंद्र निरंजन, सुखदेव राजावत, मधुप्रकाश श्रीवास्तव, नारायण सिंह सेंगर, रामदास यादव, राजबहादुर यादव, इमरान अंसारी, सभासद नरसिंह यादव, सभासद सोमिल याज्ञिक, विनय श्रीवास्तव, देवीदयाल वर्मा, मोंटू मिश्रा, राजू यादव, अनुराग निरंजन, रामजी याज्ञिक प्रधान टिकरी, संतराम कुशवाहा, कृपाल गुर्जर, हिम्मत यादव, राजा सिंह आदि सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a comment