लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के समूह ग और घ के कर्मचारियों की सेवा निवृत्ति आयु दो वर्ष बढ़ा दी गई है। इस संवर्ग के कर्मचारी अब नौकरी से 60 की बजाय 62 वर्ष में रिटायर होगें। हालांकि जो कर्मचारी 60 वर्ष में स्वेच्छा से सेवा निवृत्ति लेना चाहते हों उनके लिए विकल्प खुला रहेगा। यह आदेश प्रदेश के मुख्य सचिव राजीव कुमार ने आज जारी किया। ध्यान रहे कि मध्य प्रदेश में सेवा निवृत्ति की आयु बढ़ाये जाने के बाद केंद्रीय कार्मिक राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार संतोष गंगवार ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को इसका अनुसरण करने की अपेक्षा के साथ पत्र भेजा था।







Leave a comment