कालपी-उरई । शनिवार को जनपद आगमन पर उच्च न्यायालय लखनऊ पीठ के प्रशासनिक जज जालौन न्यायमूर्ति अनिल कुमार श्रीवास्तव का जनपद आगमन पर कालपी के अधिवक्ताओं ने स्वागत करते हुए मांगपत्र का ज्ञापन सौपा।

खबर के अनुसार न्यायमूर्ति का लखनऊ से उरई जाने का प्रोग्राम निर्धारित था इसी को मद्देनजर रखकर बार एसोसिएशन कालपी के अध्यक्ष रामकुमार तिवारी के नेतृत्व में आधा सैकड़ा वकीलों ने रेलवे स्टेशन कालपी में एकत्रित होकर न्यायमूर्ति का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए ज्ञापन सौपा तथा अवगत कराया कि बीती मार्च 2018 से सिबिल जज जूनियर डिवीजन/न्यायिक मजिस्टेªट कालपी का पद रिक्त चल रहा है। फलस्वरूप अधिवक्ताओं एवं वादकारियों को परेशानियों हो रही है। वादों के निस्तारण में बिलंब हो रहा है छोटे-छोटे न्यायिक कार्यो के लिए 35 किमी दूर उरई जाना पड़ता है इससे समय तथा धन की बर्बादी होती है। सभी अधिवक्ताओं ने सिविल जज जूनियर डिवीजन/न्यायिक मजिस्टेªट कालपी के पीठासीन अधिकारी के पद पर शीघ्र नियुक्त करने की मांग की है। इस मौके पर अपूर्व श्रीवास्तव उर्फ अप्पू, जयकिशोर कुलश्रेष्ठ उर्फ सिद्दन बाबू, राधे श्याम गुप्ता, सलीम अंसारी, ब्रजभूषण श्रीवास्तव, देवेन्द्र यादव, बबलू यादव, अखिलेश अहिरवार, मनोज जाटव, मु. अतीक, इकबाल अहमद, ब्रजनारायण तिवारी आदि लोग शामिल रहे।

 

Leave a comment