उरई। भारतीय जन नाट्य संघ इप्टा ने एक मई से रंगकर्मी सिने अभिनेता बलराज साहनी जी की याद में प्रारम्भ बाल रंगकर्म कार्यशाला गांधी इंटर कॉलेज में विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी आयोजित की।

रंगकर्मी संतोष और धनीराम ने बच्चों के बीच भाषा और बोलियां क्या है उनकी अभिव्यक्ति क्या है रंगकर्मी के लिए आवाज और स्पष्टीकरण शब्दों का बहुत ही महत्वपूर्ण है अभिनय के लिए बालरंग कर्मियों ने गीत हम होंगे कामयाब एक दिन, औरतें उठी नहीं तो जुल्म बढ़ता जाएगा, तू जिंदा है तो जिंदगी की जीत पर यकीन कर पर गीत नाटिका प्रस्तुत की जिसका निर्देशन राज पप्पन ने किया। प्रदीप संजीव धनीराम दीपेंद्र धर्मेंद्र कुमार राज पप्पन देवेंद्र शुक्ला अमर गौरव संतोष डा. सतीश चंद्र शर्मा ने कह दो मिजवां से जाए अंधेरा आ गया मुस्कुराता सवेरा, चल आंधी चल अंधड़ चल, प्रस्तुत किए सभी बच्चों को कार्यशाला के प्रतिभागी बाल रंगकर्मियों को सर्टिफिकेट दिए गए कार्यक्रम में गांधी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. रवि शंकर अग्रवाल बच्चों का सही दिशा सही शिक्षा प्राप्त करने की बात कही  प्रगतिशील लेखक संघ अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर सतीश चंद्र शर्मा ने बच्चों को साहित्य भाषा संगीत के लिए प्रोत्साहित किया कार्यक्रम के संयोजक धर्मेंद्र कुमार मुन्ना लाल जी ने सभी को कार्यशाला में भागीदारी के लिए बधाई दी अंत में इप्टा के अध्यक्ष देवेंद्र शुक्ला जी ने समस्त आए हुए आगंतुकों का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में जितेंद्र कुमार वर्मा अमृतलाल नागर मनोज राजपूत शैलेश सिद्धार्थ डा. सुभाष चंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a comment