कोंच-उरई । बीती रात शराब के नशे में धुत एक ट्रैक्टर ड्राइवर ने अनियंत्रित ट्रैक्टर पेट्रोल टैंक में घुसा दिया जिससे पेट्रोल नापने बाली मशीन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। टेंक संचालक के मुताबिक लाखों के नुकसान का अनुमान है।

मिली जानकारी के मुताबिक नदीगांव रोड पर खंड विकास कार्यालय के सामने एस्सार कंपनी का गुरुप्रसाद फिलिंग स्टेशन है। बीती रात्रि तकरीबन नौ बजे एक महिन्द्रा ट्रैक्टर मय ट्राली के तेज गति से आया और सीधा पेट्रोल नापने बाली मशीन पर जा चढा। वहां तेल नापने बाला कर्मचारी विक्रम निवासी तूमरा भी मौजूद था। ट्रैक्टर मशीन को तहस नहस करता हुआ कर्मचारी के ऊपर जा चढा जिससे वह भी घायल हो गया। आनन फानन वहां मौजूद कर्मचारियों ने जैसे तैसे ट्रैक्टर के नीचे से विक्रम को निकाला और इलाज के लिये अस्पताल भिजवाया। सूचना मिलते ही कोतवाल विनोदकुमार मिश्रा रात में ही मौके पर पहुंच गये थे, पुलिस ने ट्रैक्टर को अपनी कस्टडी में ले लिया है और ड्राइवर रामकुमार पुत्र शिवचरन निवासी वरोदा को कोतवाली में बिठा लिया है। बताया गया है कि ड्राइवर शराब के नशे में धुत था। फिलिंग स्टेशन संचालक प्रमोद शुक्ला ने बताया है कि इस घटना में लाखों की क्षति हुई है। उन्होंने कोतवाली में तहरीर दे दी है।

Leave a comment