कोंच-उरई । स्थानीय मोहल्ला प्रताप नगर निवासी रामविहारी रेजा ने सीओ को प्रार्थना पत्र देकर पुलिस पर आरोप लगाया है कि उनके बेटों को पुलिस रात में जबरन घर से उठा ले गई और गलत तरीके से सट्टा खिलाने का आरोप लगाते हुये उन्हें जेल भेज दिया है। सीओ ने मामले की जांच कर कार्यवाही करने की बात कही है। आरोप यह भी है कि पुलिस ने तमाम सामान तहस नहस कर दिया।







Leave a comment