
मंजिलें परिश्रम करने बालों को ही मिलती हैं-जिविनि
*
कोंच-उरई । एसटीके बालिका विद्यालय में समारोह आयोजित कर शैक्षिक एवं शिक्षणेत्तर गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने बाली छात्राओं को शनिवार को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक भगवतप्रसाद पटेल ने इस अवसर पर छात्राओं को बधाई देते हुये कहा कि परिश्रम करने बालों को ही मंजिलें मिलती हैं, जो किनारों पर बैठे रहते हैं उन्हें मायूसी ही हाथ लगती है।
शनिवार को एसटीके बालिका विद्यालय में छोटा सा समारोह बरिष्ठ चिकित्सक डॉ. हरिमोहन गुप्ता की अध्यक्षता एवं जिला विद्यालय निरीक्षक भगवतप्रसाद पटेल के मुख्य आतिथ्य में संयोजित किया गया जिसमें हाईस्कूल एवं इंटर मीडिएट की सर्वश्रेष्ठ अंक अर्जित करने बाली तथा बर्ष भर विद्यालय में हाती रहीं शिक्षणेत्तर गतिविधियों में उम्दा प्रदर्शन करने बाली छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किये गये। इंटरमीडिएट की सर्वश्रेष्ठ छात्राओं अनामिका सिंह, प्रज्ञा पटेल, हाईस्कूल की भूमिका गुर्जर व गृह परीक्षा में श्रेष्ठ रहीं कक्षा छह की संगम पाल, सृष्टिï शर्मा, रिया पटेल, कक्षा सात में प्रिया गुप्ता, कुलसुम सिद्दीकी, स्नेहा, कक्षा आठ में यशिका पटेल, मुंसिफा, दीक्षा पटेल, कक्षा नौ में निकिता कुशवाहा, प्रिया कुशवाहा, ज्योति मिश्रा तथा कक्षा ग्यारह में संचिका अग्रवाल, इति पटेल, महक बाल्मीकि को पुरस्कार प्रदान किये गये। सरस्वती वंदना में शिवानी, गौरी, दीक्षा, स्वागत गीत में आकांक्षा, बेटी बचाओ बेटी पढाओ नाटक में दीक्षा, गुनगुन, नैन्सी, दिव्या, बालश्रम नाटक में नेहा गुप्ता, जूनियर की सर्वश्रेष्ठ छात्रा यशिका पटेल तथा सीनियर की सर्वश्रेष्ठ छात्रा निकिता कुशवाहा, प्रार्थना प्रश्नोत्तर विजेता आयुषी दुवे को भी पुरस्कार प्रदान किये गये। इस दौरान स्कूल प्रबंधक केबी सिंह, प्रधानाचार्या नीलेश सिंह, मनोज मिश्रा, अजय भदौरिया, केशव पटेल, संदीप खरे, रजनीश खरे, रजनी अग्रवाल, श्रद्घा मिश्रा, संजीव अग्रवाल, आलोक शर्मा, आशीष मिश्रा, अरविंद, अशोक सोनी, रामशंकर, प्रियंका, सुनीता, ज्योति छावला, सिमरन, पल्लवी, आकृति, सुभाषिनी, सोनम, मोहिनी, समीक्षा, हेमंत, रामशरणसिंह कुशवाहा, शिवम कुशवाहामुकेश पटेल, संजय, धर्मवीर, रजनी आदि मौजूद रहे।







Leave a comment