
कोंच-उरई राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कोंच के शिक्षकों/कर्मचारियों एवं प्रशिक्षणार्थियों ने शनिवार को आईटीआई चलो अभियान के तहत रैली निकाली। उच्चतर माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट स्कूलों में जाकर आईटीआई के फायदे एवं चलने बाले व्यवसायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। सभी कार्यक्रम नोडल प्रधानाचार्य एमके सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न कराये गये। इस दौरान कार्यदेशक केके चतुर्वेदी, विपिनकुमार, राजेन्द्रपाल सिंह, संदीप विश्वकर्मा, प्रह्लादसिंह, रामकुमार, हरेन्द्रप्रताप सिंह, दिनेशकुमार, आमिरअली, मुकेशकुमार आदि मौजूद रहे। रैली आईटीआई से एसडीएम कार्यालय तक गई।







Leave a comment