
कोंच-उरई । कर्नाटक में अल्प मत की भाजपा सरकार के पतन की खबर से उत्साहित यहां के कांग्रेसी खुशी में झूम उठे और एक दूसरे को मिठाई खिला कर जश्न मनाया। कांग्रेस के बरिष्ठ नेता अनिल वैद व सभासद अनिल पटैरया ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की बड़ी जीत हुई है। इस जीत ने यह साबित कर दिया है कि भाजपा का खरीद फरोख्त का फंडा पूरी तरह से विफल हो गया है और 2019 के लोकसभा चुनाव के पूर्व का ये आइना है। कांग्रेस के जश्न कार्यक्रम में भाग लेने बाले कांग्रेस जनों में मोहम्मद अहमद, सेठ नसरुल्ला, लालप्रताप सिंह, अरविंद दीक्षित, राजेन्द्र निगम, अखिल वैद, मोहम्मद कैफी आदि मौजूद रहे।







Leave a comment