उरई। कालपी तहसील क्षेत्र के पाल सरैनी यमुना पुल के निर्माण में मानकों की अनदेखी का समाजसेवी राकेश चैहान ने आरोप लगाते हुए तकनीकी जांच की मांग की है।

नगर मजिस्टेªट प्रदीप कुमार को दिए गए ज्ञापन मंे राकेश चैहान ने बताया कि पाल सरैनी यमुना पुल वर्ष 2009 से निर्माणाधीन है। उन्होंने बताया कि पुल के निर्माण में ग्रामीणों के द्वारा लगातार मानकों की अनदेखी की शिकायत की जा रही है। उक्त पुल के निर्माण में जो मौरंग मिलाई जा रही है वह गुणवत्ता विहीन है। क्योकि कुछ समय से जिले में मौरंग की कमी रही है और मोटा बजरा मिट्टीयुक्त प्रयोग किया गया है। जब वह अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों की शिकायत सही पायी गई थी। शिकायत करने पर पुल के निर्माण में लगे कर्मचारी ठेकेदार के निर्देश पर घटिया बालू को यमुना में फेंकने में लगे थे और नई बालू मंगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके पहले कई ट्रक बालू पहले ही घटिया किस्म की मिला दी गई है। अगर बनारस जैसी घटना होती है तो फिर कौन जिम्मेदार होगा। उन्होंने जिलाधिकारी से तकनीकी जांच कराने की मांग की है।

Leave a comment