उरई। भारत वर्षीय यादव महासभा ने एक बार फिर फौज में अहीर रेजीमेंट बनाने की मांग उठाई है।

आज यहां एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए भारत वर्षीय यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह यादव ने कहा कि हमारी मांग बहुत पहले से की जाती रही है कि यादव रेजीमेंट का गठन किया जाए क्योंकि अहीर समाज जांबाज है और आज भी आर्मी एवं अर्द्धसैनिक बलों में अहीर समाज देश की रक्षा एवं सुरक्षा मेें सबसे अधिक कुर्बानी दे रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पिछड़े वर्ग में सबसे अधिक संख्या अहीर समाज की है और अगर आज जनगणना करा ली जाए तो  सबसे ज्यादा यादव समाज की आबादी सामने आयेगी। यादव समाज के भोपाल सम्मेलन में भाग लेने जा रहे यादव महासभा के राष्ट्रीय उदय प्रताप सिंह का स्थानीय यादव समाज के लोगों ने स्वागत किया। उदयप्रताप सिंह ने पत्रकारों केा बताया कि वह समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह के गुरू है राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके है। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग के सदस्य होने के साथ ही हिन्दू संस्थान के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने समाज के लोगों से आपस में लाठी डंडें न चलाकर अपने अधिकार के लिए सरकार से लड़ने का आवाहन किया है। उन्होंने मोदी सरकार को पूरी तरह से विफल बताते हुए कहा कि आज किसान और जबान मर रहा है और सरकार को किसी की कोई चिंता नही है। उन्होंने ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए एकजुट होने का आवाहन किया। इस मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री प्रमोद चैधरी, सचिव मनोज यादव, यादव महासभा के जिलाध्यक्ष साहब सिंह यादव, कार्यवाहक अध्यक्ष सूरज सिंह यादव, महामंत्री अखिलेश यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता ब्रजराज सिंह रिछारा, भारत सिंह यादव, शिवपाल, अनुज यादव, काशीराम यादव, दशरथ सिंह यादव, गोपाल यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a comment