उरई। तंबाकू सेवन करने से व्यक्ति ही नही बल्कि पूरा परिवार प्रभावित होता है। यह एक धीमा जहर है जो हमारे समाज को खोखला कर रहा है। उक्त विचार विश्व तंबाकू निषेध दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ जालौन एवं अनुरागिनी संस्था के संयुक्त तत्वाधान मेें आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में जमुना देवी नरेश चंद्र महाविद्यालय के प्रबंधक राकेश अग्रवाल ने महाविद्यालय के सभागार मंे व्यक्त किये।
राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम जनपद के मनो चिकित्सक डा. तारा साहजानंद ने छात्र-छात्राओं को मानसिक रोगों के लक्षण जिसमें नींद ना आना घबराहट,ं चिंता, मादक पदार्थो का सेवन, आत्महत्या के विचार आना बार-बार सफाई की आदत किसी पर सक करना बताये जिसके उपचार के लिए सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को जिला पुरूष चिकित्सालय उरई में निःशुल्क दवाओं एवं परामर्श के माध्यम से दूर किया जाता है। तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ जालौन की जिला सलाहकार तृप्ति यादव ने बताया कि तंबाकू सिगरेट इत्यादि नशीले पदार्थो से हमारे युवा अधिक प्रभावित है इस आदत को छोड़ने के लिए जिला पुरूष चिकित्सालय से तंबाकू छोड़ने की दवा निकोटेक्स गम निःशुल्क प्राप्त की जा सकती है। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय में चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता में विवेक निरंजन प्रथम अर्चना देवी द्वितीय, मेघा सिंह सांत्वाना एवं मुस्कान रावत निबंध प्रतियोगिता में आदित्य चतुर्वेदी, दीप्ति त्रिपाठी, दीक्षा भदौरिया सांत्वना, अंजली सिंह तोमर आदि ने पुरस्कार प्राप्त किये। अनुरागिनी संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी सत्यम मिश्रा एवं समन्वय रक्षा सिंह निरंजन ने प्रोजेक्टर प्रस्तुतिकरण एवं लघु फिल्म के माध्यम से तंबाकू से दुष्परिणाम को बताया। कार्यक्रम में अनुरागिनी संस्था के अध्यक्ष डा. प्रवीण सिंह जादौन, महाविद्यालय के प्राचार्य डा. सुशील सिंह, उपाध्यक्ष गौरब अग्रवाल ने प्रतियोगिता में सफल छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान किये। कार्यक्रम में प्रदीप कुमार सिंह, मनोज पांडेय, बीना गुप्ता, कविता वर्मा, राधा पुरवार, नीलेन्द्र गुप्ता, शिवकुमार पाल, श्यामकरण प्रजापति, कुदंन सिंह, राजन सिंह भदौरिया, रविन्द्र सिंह परमार, आदि लोग मौजूद रहे।







Leave a comment