उरई। राष्ट्रीय ओलमा कांैशिल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर रमजान माह में बिजली पानी की समुचित व्यवस्था के साथ मुस्लिम बहुल क्षेत्र से अतिक्रमण न हटाने की मांग की है।

राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल के बुंदेलखंड प्रभारी मुबारक खान तथा शौक चांदपुरी, मो. तारिक, फैजान, युवा जिलाध्यक्ष साहिद, मुहम्मद जाकिर, मैराज अली, आकिफ, इमरान आदि तमाम कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में अवगत कराया कि रमजान माह में जानबूझकर सुबह-शाम बिजली काटी जा रही है जिससे नमाजियों एवं रोजेदारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न आने से पानी की सप्लाई भी नही हो पा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मुस्लिम बहुल क्षेत्र में कोई भी सरकारी काम न किया जाए क्योंकि इससे निर्माण के दौरान गंदगी फैलती जिससे बाजार, मोहल्लों में रोजेदारों को निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पिछले दिनों लोक निर्माण विभाग द्वारा जेल रोड पर लोगों से अपने कब्जे हटाने को कहा गया है ऐसे में रमजान माह को देखते हुए जो गरीब व मजदूर वर्ग के लोग रोड के किनारे दुकाने लगाते हुए उन्हे ना हटाया जाए। उन्होंने जेल पर अतिक्रमण हटाओ अभियान न चलाने के साथ ही सरकारी कर्मचारियों को नमाज के लिए छुट्टी प्रदान करने की मांग की है।

 

 

Leave a comment