कालपी-उरई । शनिवार को कालपी थाना मे समाधान दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ। कालपी कोतवाली में भूमि तथा अन्य विवादो के आठ मामलों को प्रस्तुत किया गया जिनमें पांच मसलों को निस्तारण किया गया है। विख्यात धर्म स्थल तिगड़ेश्वर मंदिर के मंहत बालकृष्ण महाराज ने मंदिर के कच्चे मार्ग मे अतिक्रमण की शिकायत की। विकास निरजंन बरदौली ने तालाब सुन्दरीकरण मे बाधा पहुंचाने वालों की शिकायत की। गयाप्रसाद सोहरापुर ने चकरोड की नापजोख कराने की मांग उठाई। जवर सिंह आलमपुर ने नाली तोडने वालों की शिकायत की। अनीता ग्राम छौंक ने पति के के द्वारा उत्पीड़न की शिकायत की गई। कोतवाली के एसएस आई बिक्रम सिंह, उपनिरीक्षकों विजय सिंह, सर्वेश कुमार सिंह, जगत नरायन यादव, मनोज कुमार गुप्ता, राजीव त्रिपाठी, नगर पालिका परिषद के अवर अभियंता तोताराम, हरेन्द्र सिंह,प्रमोद दुवे, लेखपाल राजस्व कर्मचारियों ने प्रकरणों को सुना तथा निस्तारण करने के लिए मौके पर टीमों को भेजा गया है। आटा थाना मे उपजिलाधिकारी सतीश चंद्र तथा डिप्टी एसपी सुबोध गौतम, नायाब तहसीलदार हरप्रसाद की मौजूदगी मे थाना समाधान दिवस का आयोजन किया ।थानाध्यक्ष आनन्द सिंह दरोगा महेश चैधरी, मनोज कुमार सैनी के अलावा लेखपाल, राजस्व कानूनगो सहित जिम्मेदार सरकारी कर्मचारियों की मौजूदगी रही।कदौरा तथा चुर्खी मे भी थाना समाधान दिवस आयोजित किये गये।







Leave a comment