
कालपी-उरई । शनिवार को महिला हेल्प लाइन की टीम ने कालपी मे दस्तक दी तथा पीड़िता महिलाओं के घर जाकर प्रकरण का जायजा लिया।
ज्ञात हो कि नारी उत्पीड़न के मामलों मे त्वरित कार्यवाही करने के उद्देश्य से शासन तथा गृह मंत्रालय के द्वारा महिला हेल्पलाइन नंबर 181 का गठन किया गया है। 181 मे शिकायत दर्ज होते ही जिला स्तरीय हेल्पलाइन की टीम प्रभारी खुशतर जैदी, नीतू यादव, मंजू पान्डेय, होमगार्ड वैदो सैनी, पुष्पा निषाद कालपी कोतवाली पहुंची। दरोगा जगत नरायन के साथ हेल्पलाइन की महिला पुलिस टीम ने राजघाट, रामचबूतरा आदि मुहल्ले जाकर पीड़िता की समस्या सुनकर आवश्यक कार्यवाही की।







Leave a comment