उरई। जालौन में कंफैक्शनरी की दुकान से चोरी कर रहे एक बालक को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया। नाबालिक होने से बाद में उसको ललितपुर की किशोर जेल में निरुद्ध करने के लिए भेजा गया।
नाबालिग द्वारा की जा रही चोरियों की वजह से पुलिस को सुराग नही मिल पा रहा था। अंततोगत्वा पुलिस ने जाल बिछाया तो चौकी प्रभारी शीतला प्रसाद मिश्र ने एसआई मंसूर अंसारी के साथ उरई चौराहे पर कृष्णा यादव के होटल के पास से नसीरुल्ला की तोपखाना स्थित कंफैक्शनरी की दुकान से चोरी करके भाग रहे एक बच्चे को पकड़ लिया। गिरफ्तार नाबालिग का नाम शफीक निवासी मुरली मनोहर बताया गया है। यह पहले भी कई बार चोरी में पकड़ा जा चुका है लेकिन अपनी हरकत से बाज नही आया।

Leave a comment