उरई। न्यायालय से लंबे समय से फरार चल रहे युवक को जालौन कोतवाली पुलिस ने रविवार को धर दबोचा।
कोंच पुलिस ने श्यामू पुत्र रामशंकर निवासी ग्राम अमखेड़ा को ट्रक में प्रतिबंधित मांस ले जाते हुए पकड़ा था। जो न्यायालय से फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक ने इसकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश जालौन पुलिस को दिये थे। मुखबिर की सटीक सूचना पर कोतवाली प्रभारी संजय गुप्ता ने आज उसे गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया।







Leave a comment