जालौन-उरई। कानपुर में जहरीली शराब से मौतों के कांड के बाद स्थानीय पुलिस भी हरकत में आ गई है। पुलिस ने हिदायत जारी की है कि ठेके निर्धारित समय पर ही खुलेगें। मिलावटी और नकली शराब की बिक्री पर कड़ाई से अंकुश लगाया जायेगा।
कानपुर के शराब मौत कांड के बाद आनन-फानन में सीओ संजय कुमार शर्मा ने कोतवाली प्रभारी संजय कुमार गुप्ता, चौकी प्रभारी शीतला प्रसाद मिश्र व सभी दरोगाओं के साथ बैठक की। इसमें सीओ ने दोपहर 12 बजे से रात्रि 10 बजे तक ही शराब ठेके खोलने के निर्देशों का शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में सख्ती से अनुपालन कराने का फरमान सुनाया।
इसी क्रम में सीओ संजय कुमार शर्मा ने आज दरोगा सोबरन सिंह यादव के साथ शहजादपुरा गांव जाकर जायजा लिया। पुलिस दिन भर मिलावटी शराब बेचने वालों की सुरागरशी करती रही।







Leave a comment