दो लोगों के बीच मारपीट

जालौन-उरई । रुपयों के लेन देन को लेकर कोंच चौराहे पर दो लोगों के बीच मारपीट हुई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की।

रेंढ़र थाना क्षेत्र के ग्राम तोरना निवासी अजय सिंह भदौरिया व गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम चाकी निवासी किशुन कुमार आपस में दोस्त हैं। शनिवार की शाम दोनों किसी काम के चलते जालौन आए थे। रात में दोनों  ने मिलकर शराब पी और कोंच चौराहे पर पहुंच गए। जहां रुपयों के लेन देन को लेकर दोनों के बीच अचानक विवाद होने लगा। धीरे, धीरे दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। तभी मौके से निकल रहे राहगीरों ने यूपी 100 को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को पकड़कर कोतवाली ले आई। जहां दोनों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई।

Leave a comment