जालौन-उरई  । पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है तथा उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 

अकोढ़ी दुवे निवासी संतोषी पत्नी सुनील कुमार ने कोतवाली पुलिस से की है कि उनके पति सुनील कुमार पुत्र परशुराम आये दिन गालीगलौज करते हैं तथा अनावश्यक विवाद करते हैं व मारपीट भी करते हैं। पति की प्रताड़ना से परेशान पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a comment