जालौन-उरई । कोतवाली पुलिस चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है तथा उससे पूछताछ की जा रही है जिससे मोबाइल चोरी की कुछ घटनाओं का खुलासा हो सके।
मोती मस्जिद के पास स्थित एक मोबाइल रिपेरिंग की दुकान से एक युवक को पुलिस ने रविवार की सुबह एक युवक को गिरफ्तार किया है जिसके पास से एक चोरी का मोबाइल फोन बरामद हुआ। उपनिरीक्षक सतीश चन्द्र यादव ने आरोपी युवक उमेश कुशवाहा पुत्र मोहर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है तथा उससे पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए युवक ने बताया कि उसने मुहल्ले के लड़के से ही यह मोबाइल खरीदा था तथा वह उसे ठीक करा रहा था तभी पुलिस ने पकड़ लिया है। चौकी प्रभारी शीतला प्रसाद मिश्रा ने कि युवक से पूछताछ की जा रही जो सही होगा। उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।







Leave a comment