
जालौन-उरई । रमजान के पवित्र माह में कोई भी सुअर पालक अपने जानवरों को खुला नहीं छोड़ेगा अगर किसी का सुअर सड़क पर दिखा तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी यह बात कोतवाल ने नगर पालिका कार्यालय में आयोजित सुअर पालकों की बैठक में कही।
कोतवाल संजय कुमार गुप्ता ने नगर के सभी सुअर चालकों को कड़ी चेतावनी दी है कि वह रमजान के पवित्र में अपने सुअरों को खुला न छोड़ें जिससे वह सड़क पर विचरण कर सके। पवित्र दिनों में गन्दे जानवरों के विचरण से नगर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होती है तथा नमाजियों को दिक्कत होती है।उन्होंने सुअर पालकों को निर्देश दिए कि वह अपने अपने जानवरों पर निर्धारित रंग से निशान बना दे। जिससे उनकी पहचान हो सके। जिस पशु पालक के सुअर सड़क पर मिलेगें उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सफाई निरीक्षक सुरेश यादव ने पशु पालकों को निर्देश दिए कि वह अपने सुअरों को बांधने के लिए जगह सुनिश्चित कर ले तथा पशुओं की संख्या तथा स्थान की लिखित जानकारी उपलब्ध करा दे। जिसके पास पर्याप्त जगह नहीं है वह सुअर को बांधने की जगह कर ले तब पालन करें। बैठक में चैकी प्रभारी शीतला प्रसाद मिश्रा तथा सुअर पालक वीरेन्द्र, बज्जू, दिनेश, बबलू, नीलू, राम आसरे, पार्वती समेत 33 पशुपालक उपस्थित थे।







Leave a comment