कोंच-उरई । घर से बाजार जा रहे एक युवक को घेर कर तीन लोगों ने उसके ऊपर हमला कर उसकी मारपीट कर दी और धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे युवक घायल हो गया।
मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय मोहल्ला गोखलेनगर निवासी रोहित दुवे पुत्र चमचू दुवे बीती शाम घर से बाजार सौदा लेने जा रहा था तभी तीन लोगों आशू यादव, सुधीर समाधिया व पवन तिवारी ने उसके ऊपर हमला बोल दिया और उसकी मारपीट कर दी। हमलावरों ने उसके ऊपर धारदार हथियार से भी हमला किया जिसमें रोहित घायल हो गया। पुलिस ने एनसीआर में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।







Leave a comment