कोंच-उरई । बीती 18 मई की रात्रि नदीगांव रोड स्थित गुरुप्रसाद फिलिंग स्टेशन में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने तेल नापने मशीन में टक्कर मार कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया था। फिलिंग स्टेशन के संचालक की तहरीर पर ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। फिलिंग स्टेशन के विपिन शुक्ला ने कोतवाली में रिपोर्ट लिखाते हुये बताया कि महिन्द्रा ट्रैक्टर का ड्राइवर रामकुमार पुत्र शिवसिंह निवासी वरोदा कलां शराब के नशे में धुत होकर ट्रैक्टर चला रहा था और उसने मशीन में टक्कर मार दी।

Leave a comment