कदौरा-उरई । कदौरा क्षेत्र में ताबड़तोड़ चोरी एवं लूट की घटनाआंे के बावजूद अब तक किसी भी घटना का सुराग नही लगा और अभी इसी हफ्ते क्षेत्र के जिस गांव में चोरी हुई बीती रात फिर उसी गांव में बदमाशांे की गैंग देख ग्रामीणों ने घेरने का प्रयास कर पुलिस को सूचना भी गयी और देर सवेर पुलिस पहुंची भी लेकिन तब तक गैंग फरार हो चूका था और पुलिस के हाथ फिर खाली के खाली रहे।

ज्ञातव्य हो कि कदौरा क्षेत्र में चोर व् बदमाशो द्वारा की गयी घटनाये व् चहलकदमी से क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम कर रखा है बीती रात थाना क्षेत्र के ग्राम पथरेहटा में रात्रि 8 से 9 बजे कुछ अज्ञात बदमाशो को गांव के बाहर कुछ ग्रामीणों द्वारा देखकर शोर मचाया तो उक्त अज्ञात नकाबपोश भागकर नाले में कूद गए एव नाले को पार कर उक्त पथरेहटा के मजरे रघुराजपुरा की ओर घुस गए तो वहां के ग्रामीणों ने भी उन्हें घेरने की कोशिश की और कदौरा पुलिस सहित 100 पुलिस को सूचना दे दी गयी मौके पर थाने से 15 किमी की दूरी के कारण देर से पहुंची थाना पुलिस के कारण उक्त नकाबपोश बदमाश अंधेरे में जंगल की तरफ फरार हो गए।तभी गांव में पहुंची पुलिस को ग्रामीण व् प्रधान सेवाराम पाल द्वारा पूरी बात बताई गयी जबकि उक्त गांव में इसी हफ्ते एक ग्रामीण के घर चोरी भी हुई थी और चन्द दिन बाद ही उक्त नकाबपोश बदमाश फिर किसी घटना की फिराक में थे क्षेत्र में अब तक अलग अलग गांवों में हो चुकी दो दर्जन चोरी की घटनाओं में पुलिस ने एक भी घटना का खुलासा करना तो दूर क्षेत्र में अपना प्रभाव तक कायम नही कर पाया है तभी तो आये दिन बदमाश कभी कदौरा में तो कभी अन्य गांवो में देखे जाते है और पुलिस को सूचना भी दी जाती है लेकिन फिर भी पुलिस के हाथ खाली ही रहते है और बेखौफ बदमाश निडर होकर रातोरात क्षेत्र में घुमते रहते है । उक्त नकाबपोश गैंग चोर गिरोह भी हो सकता है या फिर हाईप्रोफाइल बदमाश भी हो सकते है जो कि कुछ दिन पूर्व कदौरा मू गाड़ीखाना में आधा दर्जन बदमाश देखे गए थे इसके अलावा ग्राम नजीर पुर में भी काफी बदमाश शादी समारोह में देखे गए थे जिन्हें संदिग्ध मानते हुए पुलिस को सूचना दी गयी थी और उसमे एक युवक को पुलिस थाने भी ले आयी थी जो कि उक्त गांव में देर रात अज्ञात लोगो के लिए जबरन खाना लेकर जा रहा था और किसी अन्य गांव का था। फिलहाल अभी तक उक्त गैंग द्वारा क्षेत्र में ताबड़तोड़ चोरियो सहित अन्य घटनाओ को अंजाम भी दिया भी चूका है जिसमे कुछ चोरियां थाने में दर्ज भी है और इतना सब होने के बावजूद भी उक्त गिरोह क्षेत्र में गांव गांव रातो में घूमकर पुलिस को अस्तित्वविहीन साबित करने में लगे हुए है। ग्राम पथरेहटा में देखे गए बदमाशो के मामले में प्रधान सेवाराम पाल द्वारा बताया गया कि उक्त गांव में कई चोरियां भी हो चुकी है और पिछली रात उक्त बदमाश देखे गए जिन्हें सतर्क ग्रामीणों ने घेरा भी था लेकिन जानमाल के खतरे को लेकर उक्त बदमाश जंगल की तरफ फरार हो गए जिसमे रात को ही सम्पूर्ण पुलिस फोर्स भी रात में ही गांव पहुंचा था ।

Leave a comment