0 पुलिस ने दो पियक्कड़ों को 20 लीटर शराब सहित भेजा जेल’

0 क्षेत्र में दारू फैक्ट्री से लेकर अवैध होलोग्राम तक कई बार पहुंच चुकी पुलिस लेकिन बेअसर’

 

कदौरा-उरई  । कदौरा क्षेत्र में अर्से से चला आ रहा अवैध शराब का धंधा रुकने का नाम नही ले रहा जिसमे जल्दी अमीर बनने की चाह में युवा पीढी से लेकर महिलाओ को तक शामिल कर रखा है और उसी बनावटी व् मिलावटी शराब से कभी न कभी क्षेत्र में किसी अप्रिय घटना भी सुनने को मिल सकती है फिलहाल कानपूर में अवैध शराब सेवन से हुई आधा दर्जन लोगो की मौत मामले में आज कदौरा पुलिस ने भी दो लोगो को कच्ची शराब सहित कार्यवाही की गयी ।

गौरतलब हो कि थाना कदौरा क्षेत्र में लम्बे समय् से अवैध मादक पदार्थो का धंधा बड़े पैमाने पर फल फूल रहा है जिसमे सर्वप्रमुख शराब है ।माफिया क्षेत्र के गांव गांव में मिलावटी व् बाहरी शराब को अपने एजेंट तैयार कर घरो में बिक्वाई जाती है अभी तीन माह पूर्व कदौरा क्षेत्र के ग्राम मबई में अवैध शराब फैक्ट्री पर छापेमारी कर बड़े पैमाने पर शराब व् उपकरण सहित फर्जी होलोग्राम व् खाली बोतल बरामद की गयी थी एव पुलिस द्वारा थानाध्यक्ष आनन्द सिंह द्वारा कार्यवाही भी की गयी थी लेकिन अवैध शराब का कारोबार बन्द नही हुआ अभी वर्तमान में कानपूर में जहरीली शराब सेवन से आधा दर्जन लोगो की मौत हो गयी जिससे हरकत में आयी जिला पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रो में गौरतलब करने का आदेश दिया गया जिसमे आज कदौरा थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार व् एस आई विजय प्रताप द्वारा बबीना कबूतरा डेरा से दो अन्य गांव के युवको में बच्चू पुत्र श्रीराम निवासी अकबरपुर इटौरा व् दृगपाल पुत्र श्यामलाल निवासी गर्रही को 10 10 लीटर कच्ची शराब सहित ग्रिफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी । वही आपको बता दे कि क्षेत्र में कबूतरे कंजडो के अलावा ग्राम बबीना,चतेला,पण्डौरा,हाँसा,बागी,मबई,बसरेही,सहित पथरेहटा सहित अन्य गाँवो में अवैध शराब घरो में रखकर बेंची जाती है गुप्त सूत्रो के मुताबिक क्षेत्र में लायसेंसी शराब दुकानों में तक कमाई के चक्कर में गैर प्रान्तों की अवैध शराब बेंची जाती है जिसमे अभी 1 माह पूर्व थाना पुलिस ने ग्राम मरगायां शराब ठेके से अवैध शराब पेटी सहित युवक को ग्रिफ्तार किया था अभी पिछले माह ही पण्डौरा रोड पर अज्ञात गाड़ी के फंसने पर गैर प्रान्त के हजारो होलोग्राम,बोतल ढक्कन तक पड़े देखे गए थे जिन्हें गांव वाले ही बीन कर ले गए फिलहाल अवैध शराब के कारोबार से इस क्षेत्र में कोई घटना न हो ऐसी श्थितियो से क्षेत्रवासी भयभीत रहते है क्यों कि अवैध शराब का कारोबार बन्द होना मुश्किल नही नामुमकिन है ।

 

Leave a comment