उरई । अनेकों प्राचीन धरोहरों को संहेजने वाले पचनद क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकास कराने के लिये प्रदेश सरकार ने एकमुश्त 50 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त की है। उक्त बात क्षेत्र में भ्रमण करने के दौरान भाजपा विधायक मूलचंद्र निरंजन ने बातचीत के दौरान बतायी।
भाजपा विधायक ने बातचीत के दौरान बताया कि पंचनद क्षेत्र सदियों से अपने आपमें अनेकों ऐतिहासिक धरोहरों को समेटे हुये हैं इस बात को देखते हुये पिछले दिनों जब प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ जनपद मुख्यालय पर आये थे तो उन्हें पंचनद क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने से संबंधित मांग पत्र सौंपा गया था जिसमें उल्लेख किया गया था पंचनद क्षेत्र में पांच नदियों का संगम है जहां हर मौसम मंे अथाह पानी भरा रहता था यदि पंचनद को पर्यटन स्थल घोषित किया जायेगा तो यहां पर आने वाले पर्यटकों को नौका विहार करने का भी अवसर मिलेगा। इसी बात को ध्यान में रखते हुये प्रदेश के मुखिया ने पंचनद क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मंशा से पहली किस्त में 50 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। उक्त रुपयों से पर्यटकों के रुकने व खाने पीने के लिये होटल का निर्माण कराने के साथ ही ऐतिहासिक स्थलों के चहुुंओर बैरीकेटिंग व धार्मिक स्थलों के आसपास हजारों की संख्या में वृक्षों का रोपण कराने की कार्ययोजना बनायी जायेगी। तो आने वाले सैलानियों के लिये नौका बिहार, वाटर स्क्रीनिंग की व्यवस्था सुलभ करायी जायेगी ताकि यहां पर आने वाले सैलानी क्षेत्र में हरियाली देखकर रोमांचित हो सके। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता रामलखन औदीच्य सहित अनेकों क्षेत्रीय नेता उपस्थित रहे।







Leave a comment