जालौन-उरई । डी जे पर बज रहे गाने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में एक युवक घायल हो गया। घायल के पिता की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ मारपीट तथा अनुसूचित जनजाति उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है।
दलालनपुरा निवासी मान सिंह पुत्र धनीराम ने पुलिस से शिकायत की कि उनके मुहल्ले में डी जे बज रहा था तथा उसी के पास उनका पुत्र कमलेश बैठा हुआ था। तभी वहां पर मौजूद चार लोगों ने उनके पुत्र के साथ जाति सूचक गालीगलौज की तथा मारपीट कर दी। पीड़ित के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पहलवानवाड़ा निवासी सत्येंद्र यादव पुत्र तिलक सिंह , टिक्कू पुत्र छोटे , ढप्पू पुत्र प्रहलाद तथा कल्लू के खिलाफ गालीगलौज, मारपीट तथा अनुसूचित जनजाति उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया है।मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार शर्मा को दे दी गई है।







Leave a comment