जालौन-उरई । बंगरा मार्ग पर पुल के पास अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया है। हालत गम्भीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया है।
मंगलवार को अपरान्ह करीब 5 बजे अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में बंगरा मार्ग पर छह पुला के पास टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल सवार कुठौन्दा निवासी अभिषेक कुमार 19 वर्ष पुत्र राजेश कुमार पांचाल गम्भीर रूप से घायल हो गया।मोटरसाइकिल चालक द्वारा हैलमेट न पहनने के कारण चेहरे पर चोटें आई हैं। घटना की सूचना पर पहुंची डायल 100 घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया किन्तु हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया है।

Leave a comment