जालौन।-उरई बिजली विभाग की तीन टीमों ने नगर में सघन चेकिंग अभियान चलाया तथा 35 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ लिया जिनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी जा रही है।
मंगलवार को बिजली विभाग की तीन टीमों ने नगर के मुहल्ला चैधरयाना, चुर्खीवाल, फर्दनावीस, काशीनाथ, जोशियाना, मुरलीमनोहर, पुरानी नझाई, चिमनदुवे आदि मुहल्लों में अवर अभियंता कुठौन्द जितेंद्र सिंह यादव, जालौन गौरव कुमार टी जी टू शशिभूषण भारद्वाज की टीम ने नगर में सघन चेकिंग अभियान तथा 35 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ लिया जिनके बिजली चोरी का मामला दर्ज कराने के लिए एस डी ओ नवीन सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट दे दी। वही बिजली बिल जमा न होने पर 40 उपभोक्ताओं के कनैक्शन काट दिए गए हैं। विभाग द्वारा चराने गए अभियान के कारण 3 लाख रुपए राजस्व की बसूल हो गयी वही चेकिंग अभियान के कारण भीषण गर्मी में नगर के अधिकांश मुहल्लों की दिन में बिजली आपूर्ति ठप्प रही जिसके कारण उपभोक्ताओं में नाराजगी रही। एस डी ओ नवीन सिंह ने बताया कि नगर में बिजली चोरी रोकने के लिए तीन टीमें गठित की गई है जो लगातार चेकिंग कर रही जिन्होंने आज भी चेकिंग की तथा 35 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा उनके खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज करायी जा रही है।







Leave a comment